Page Loader
लखनऊ: पुलिस पर गर्भवती महिला से बर्बरता का आरोप, देखें वीडियो
लखनऊ में डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@rajdhaniupdate)

लखनऊ: पुलिस पर गर्भवती महिला से बर्बरता का आरोप, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Nov 07, 2023
07:13 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉयल 112 में कार्यरत महिलाओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया तो पुलिस ने उनको जबरन हिरासत में ले लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिस के बर्ताव से एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। वीडियो में उनकी महिला साथी उनको संभालती दिख रही हैं, जबकि गर्भवती महिला कह रही हैं, "अगर मेरे बच्चे को कुछ हो गया तो छोड़ूंगी नहीं।"

प्रदर्शन

क्यों कर रही हैं प्रदर्शन?

लखनऊ में डॉयल 112 में कार्यरत महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है, जबकि 8 घंटे से ज्यादा काम कराने की एवज में उनको सिर्फ 12,000 रुपये मिलते हैं। महिलाओं की मांग है कि उनको नियुक्ति पत्र दिए जाएं और वेतन बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर महिलाएं सोमवार से धरना दे रही हैं। मंगलवार को महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया तो पुलिस ने उनको रोका था।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में परेशान दिख रही महिला