NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: कासगंज हत्याकांड मामले में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: कासगंज हत्याकांड मामले में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली
    कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    उत्तर प्रदेश: कासगंज हत्याकांड मामले में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली

    लेखन गजेंद्र
    Jan 03, 2025
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 7 साल पहले तिरंगा यात्रा के दौरान हुए दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष कोर्ट का फैसला आ गया।

    कोर्ट ने हत्या के लिए 28 दोषी लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दो आरोपी नसरुद्दीन और असीम कुरैशी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।

    कोर्ट ने एक दिन पहले गुरुवार को 28 लोगों को दोषी करार दिया था।

    सजा

    कौन ठहराए गए दोषी?

    चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि पुलिस ने आरोपियों के नाम बढ़ाकर 30 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

    कोर्ट ने आसिफ कुरैशी हिटलर, असलम कुरैशी ,असीम कुरैशी, शबाब, साकिब, मुनाजिर रफी, आमिर रफी, सलीम, वसीम, नसीम, बबलू,अकरम, तौफीक, मोहसिन, राहत, सलमान, आसिफ, निशु, वासिफ, इमरान ,शमशाद, जफर, शाकिर, खालिद परवेज, फैजान, इमरान, शाकिर ,जाहिद जग्गा को दोषी ठहराया है।

    एक आरोपी अजीजुद्दीन की सुनवाई के बीच मौत हो गई थी।

    घटना

    क्या है कासंगज हत्याकांड मामला?

    कासगंज में 26 जनवरी, 2018 को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें भाजपा से जुड़े अन्य संगठनों के लोग 100 मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिरंगा औऱ भगवा झंडे लेकर निकले थे।

    इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के चंदन गुप्ता भी शामिल थे।

    प्रशासन ने यात्रा की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन फिर भी भीड़ रैली निकालते हुए मुस्लिम बहुल इलाके में घुसने की जिद करने लगी। यहां पहले से गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।

    तनाव

    एक हफ्ते तक क्षेत्र में था तनाव

    तभी विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोगों की मोटरसाइकिल सवार लोगों से बहस होने लगी। इस बीच चली गोली चंदन गुप्ता को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

    उनकी मौत के बाद जिले में तनाव फैल गया। शहर में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन को इंटरनेट बंद करना पड़ा। एक हफ्ते तक माहौल तनावपूर्ण रहा।

    दिसंबर, 2018 में पुलिस ने आऱोपपत्र दायर किया। परिवार की अपील पर नवंबर 2021 को केस लखनऊ की NIA कोर्ट में स्थानांतरित हुआ।

    जानकारी

    100 आरोपी हुए थे गिरफ्तार

    हिंसा के बाद पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था, जो बीच में छूट गए। चंदन के पिता ने काफी लंबी लड़ाई लड़ी। कोर्ट के फैसले को लेकर कासगंज में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालत पर नजर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कासगंज
    उत्तर प्रदेश
    राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    कासगंज

    उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन के बीच कासगंज में महिला की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी बनाते रहे वीडियो उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: थाने में शख्स ने "टोंटी से लगाई फांसी", परिजनों का हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश
    कासगंज: हिरासत में मौत मामले में अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हत्या
    कासगंज पुलिस हिरासत में मौत: HC ने कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के पास मिलीं 3 क्षतिग्रस्त मूर्तियां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)
    अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: बेंगलुरु पुलिस बार-बार ठिकाना बदल रही निकिता तक कैसे पहुंची? बेंगलुरु
    शीतलहर ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक छुड़ा दी कंपकपी, आज कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: जेल जैसी जिंदगी काट रहा हाथरस पीड़िता का परिवार, राहुल गांधी ने दिखाए हालात राहुल गांधी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    कर्नाटक: NIA को मिली राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया खोज अभियान कर्नाटक
    ओडिशा में शातिर ठग गिरफ्तार, खुद को PMO अधिकारी बताकर की 6 महिलाओं से शादी ओडिशा पुलिस
    आतंकी नेटवर्क के खिलाफ 4 राज्यों के 19 ठिकानों पर NIA का छापा, 5 हिरासत में महाराष्ट्र
    NIA ने 4 राज्यों में छापे मार 8 IS आतंकी गिरफ्तार किए, धमाके की योजना विफल महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025