उत्तर प्रदेश में अब इंटर्न स्टाइपेंड 25,000 रुपये, 25 लाख छात्रों को मुफ्त में मिलेगा टैबलेट
उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS इंटर्न की हर महीने मिलने वाली स्टाइपेंड को सरकार ने दोगुना कर दिया है।
पहले यह राशि 12,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये हो गई है। इस फैसले से उन युवा डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिवार्य इंटर्नशिप कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 25 लाख छात्र टैबलेट को मंजूरी दी
स्टाइपेंड में इस बढ़ोतरी का मुख्य मकसद इंटर्न की आर्थिक परेशानियों को कम करना और उन्हें सरकारी अस्पतालों में ही सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
छात्र लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उच्च शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े योग्य छात्रों के लिए 25 लाख मुफ्त टैबलेट देने को भी हरी झंडी दिखा दी है।
इसका लक्ष्य है कि बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के परिवारों के बच्चों तक डिजिटल शिक्षा को आसानी से पहुंचाया जा सके।