Loading...
उत्तर प्रदेश में सर्दियों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमा घटी
उत्तर प्रदेश में सर्दियों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमा घटी

उत्तर प्रदेश में सर्दियों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमा घटी

लेखन गजेंद्र
Nov 24, 2026
06:43 pm

क्या है खबर?

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमा कम कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर रफ्तार सीमा को 100 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का फैसला लिया गया है। नई रफ्तार सीमा 25 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी, जिससे हादसे कम होने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की संभावना है।

सुरक्षा

सड़क सुरक्षा बढ़ाने के उपाय निर्देश

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को तुरंत बदली हुई गति सीमा को लागू करने और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है।

निर्देश दिया गया है कि एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को फॉग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने को कहा जाए और चालकों के लिए पूरी सर्दी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाए।

टोल प्लाजा पर सार्वजनिक घोषणा का इंतजाम हो। साथ ही, शनिवार, रविवार और छुट्टियों पर यातायात सुगम रखा जाए।

उपाय

इस बार काफी पहले लागू कर दिया गया उपाय

यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों के दौरान गति सीमा को कम किया जाता है, लेकिन यह दिसंबर में शुरू होता था, इस बार इसे नवंबर में लागू कर दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे 165 किलोमीटर लंबा, एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है जो ग्रेटर नोएडा को मथुरा, वृंदावन होते हुए आगरा से जोड़ता है। यह अगस्त 2012 में शुरू हुआ था।

बता दें कि सर्दियों में एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे से दृश्या घटकर 50 मीटर से कम हो जाती है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

341 हादसे दर्ज

YEIDA के मुताबिक, वर्ष 2012 से मार्च 2023 तक घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर 341 हादसे दर्ज किए गए हैं। इन हादसों में 76 लोगों की मौत हुई और 679 लोग घायल हुए हैं। उत्तर भारत में कोहरा भी अधिक होता है।

ADVERTISEMENT