उत्तर प्रदेश: युवाओं को बड़ा झटका, सरकार बोली- शिक्षक भर्ती निकालने का कोई इरादा नहीं
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को इस खबर से निराशा होगी। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार नई भर्ती लाने का विचार नहीं कर रही।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह लोधी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, "स्कूलों में अनुपात बराबर है और पठन-पाठन के कार्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। शिक्षामित्र और अनुदेशकों द्वारा पढ़ाई का कार्य बाधित नहीं हो रहा।"
निराशा
आगे क्यों बोले शिक्षा मंत्री?
बेसिक शिक्षा मंत्री आगे बोले, "वर्तमान में सरकार की कोई भी नई नियुक्ति निकालने की प्रक्रिया नहीं है। आने वाले समय में होगी तो इसके बारे में सदन को जानकारी दी जाएगी।"
हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 के बाद आठवीं तक के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 भर्तियां निकाली गई हैं। दिसंबर, 2018 में अंतिम बार शिक्षक भर्ती खुली थी।
पिछले 4 साल से शिक्षकों की भर्ती नहीं निकली है।
ट्विटर पोस्ट
विधानसभा में बोलते बेसिक शिक्षा मंत्री
“उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का लाखों छात्र इंतजार कर रहे थे।
— Priya singh (@priyarajputlive) February 6, 2024
लेकिन शिक्षा मंत्री जी ने सदन में कहा कि - अभी सरकार का नई शिक्षक भर्ती लाने का कोई विचार नहीं है।”
आखिर जब विचार नहीं है तो किस बात का परीक्षा करा रहे हैं, बार-बार सरकार छात्रों से TET के फार्म के नाम पर बस पैसा… pic.twitter.com/zNjMfJz5oK