LOADING...
उत्तर प्रदेश: खुद को 'महादेव का अवतार' बता सांप से खेल रहा था युवक, मौत
उत्तर प्रदेश के देवरिया में युवक की सांप के काटने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

उत्तर प्रदेश: खुद को 'महादेव का अवतार' बता सांप से खेल रहा था युवक, मौत

लेखन गजेंद्र
Nov 06, 2023
01:43 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक सांप से खेलता नजर आ रहा है और उसी सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम रोहित जायसवाल है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक सांप की पूंछ पकड़कर उससे खेल रहा है। वह खुद को 'महादेव का अवतार' बताकर सांप को अपने मुंह से लगाता है और उसे गले में डाल लेता है।

कारनामा

सबसे विषैले सर्प से खिलवाड़ कर रहा था युवक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित जिस सांप को पकड़कर उससे खिलवाड़ कर रहा था, वह करैत प्रजाति का सांप था। यह सांप भारत के 4 सबसे विषैले सांपों में से एक हैं। यह भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पाए जाते हैं और रात में ही निकलते हैं। इनके शरीर पर धारियां बनी होती हैं। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। युवक खुद ही सांप को पकड़कर अपनी वीडियो बनवा रहा था।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में सांप के साथ दिख रहा युवक