
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बिना फास्टैग के चल रहा टोल प्लाजा, पत्रकार ने की शिकायत
क्या है खबर?
वैसे तो देशभर के सभी टोल प्लाजा डिजिटल होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अब भी कई टोल प्लाजा नकदी के भरोसे चल रहे हैं।
गुरुवार को पत्रकार अनुपम त्रिवेदी ने एक वीडियो साझा कर एक ऐसे ही टोल प्लाजा के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा नहीं है।
उन्होंने वीडियो को एक्स पर साझा कर इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया।
असुविधा
कर्मचारी बोले- सरकार ने नहीं दी सुविधा
वीडियो साझा कर त्रिवेदी ने लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी। सहारनपुर जिले से बिहारीगढ़ होकर जो नेशनल हाईवे मुज्जफरनगर की ओर जाता है, वहां देवबंद टोल है, जो प्रदेश के अधीन है। यहां फास्टैग नहीं चलता, नकद मांगते हैं, यात्रियों की फजीहत होती है। हाईवे से उत्तराखंड के यात्री भी निकलते है। कृपया समाधान का निवेदन हैं।'
वीडियो में यात्री टोल कर्मचारी से फास्टैग न होने का कारण पूछता है तो कर्मचारी कहता है कि सरकार ने सुविधा नहीं दी।
जानकारी
अधिक शुल्क वसूलते हैं कर्मचारी
वीडियो पर कुछ अन्य यात्रियों ने टिप्पणी की है। उनका कहना है कि एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर राज्य सरकार का टोल प्लाजा गलत है। एक अन्य ने लिखा कि यहां काफी अधिक शुल्क वसूला जाता है। एक ने लिखा, राज्य में 2 टोल गलत हैं।
ट्विटर पोस्ट
असुविधा का वीडियो
माननीय CM @myogiadityanath जी। सहारनपुर जिले से बिहारीगढ़ होकर जो नेशनल हाईवे मुज्जफरनगर की ओर जाता है, वहां देवबंद टोल है, जो यूपी के अधीन है। यहां फास्टटैग नहीं चलता, कैश मांगते हैं,यात्रियों की फजीहत होती है। हाईवे से उत्तराखंड के यात्री भी निकलते है। कृपया समाधान का निवेदन है pic.twitter.com/xctbX8LIm7
— Anupam Trivedi (@AnupamTrivedi26) March 7, 2024