Loading...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का 91 वर्ष की आयु में निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का 91 वर्ष की आयु में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का 91 वर्ष की आयु में निधन

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
12:29 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। वह काफी समस से अस्वस्थ्य बताई जा रही थीं। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सावित्री देवी के निधन से गांव में शोक की लहर है।

जनसभा

गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे योगी

जब यह दुखद आई, उस समय मुख्यमंत्री योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने पहले गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके बाद रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत गोरखपुर मंडल के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने पहुंचे हैं।

अभी उनके पौड़ी गढ़वाल जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

निधन

पिता का कोरोना के समय हुआ था निधन

मुख्यमंत्री योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में 89 वर्ष की आयु में कोरोना के समय निधन हुआ था। तब योगी कोविड प्रोटोकाल के कारण अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए थे।

सावित्री देवी के योगी समेत 4 बेटे और 3 बेटियां हैं। योगी ने 1994 में संन्यास ले लिया था।

वे मई 2022 में 5 साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे और 2024 में अपनी मां से मिलने ऋषिकेश AIIMS गए थे।

ADVERTISEMENT