NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में भाजपा नेता ने गोली मारकर की 3 बच्चों की हत्या, पत्नी घायल
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में भाजपा नेता ने गोली मारकर की 3 बच्चों की हत्या, पत्नी घायल
    सहारनपुर में भाजपा नेता ने पत्नी और 3 बच्चों को गोली मारी

    उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में भाजपा नेता ने गोली मारकर की 3 बच्चों की हत्या, पत्नी घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 22, 2025
    04:52 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा के एक नेता ने मानसिक तनाव के चलते अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मारी दी।

    इस घटना में तीनों बच्चों की मौत गई, जबकि पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    घटना

    भाजपा नेता ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

    पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश सांगाठेडा गांव निवासी है। वह भाजपा की सहारनपुर जिला कार्यकारिणी का सदस्य है। उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का शक था और इसी को लेकर वह मानसिक तनाव में था।

    शनिवार दोपहर उसने पत्नी से विवाद होने के बाद अपनी लाइसेंस वाली पिस्तौल से पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (11), देवांश (6) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (31) का उपचार जारी है।

    बयान

    भीड़ ने की आरोपी की धुनाई

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रोहित सिंह ने बताया कि गोलियों की आवास सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां आरोपी की पत्नी और बच्चे लहुलुहान हालत में पड़े थे। लोगों को देखकर योगेश ने भागने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    उन्होंने बताया कि आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में वारदात करना स्वीकार किया है।

    छवि

    भाजपा के दबंग नेताओं में शुमार है योगेश

    योगेश को सहारनपुर भाजपा के दबंग नेताओं में गिना जाता है। साल 2019 में गंगोह थाना क्षेत्र में क्लिनक संचालक की पत्नी से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में भी उसका एक वीडियो वायरल हुआ था।

    इसमें वह एक आरोपी से रुपये लेते हुए और मुकदमे से नाम निकलवाने का दावा करता नजर आ रहा था।

    हालांकि, बाद में पार्टी ने उनके इस दावे से कोई सरोकार न होना बताया था। जिले में उसकी छवि दबंग नेता की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    सहारनपुर
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं शुभांशु शुक्ला, जो राकेश शर्मा के 40 साल बाद जाएंगे अंतरिक्ष? ISRO
    IPL 2025: MI बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    कगिसो रबाडा को मिली खेलने की अनुमति, पूरा हुआ ड्रग सेवन के कारण लगा प्रतिबंध इंडियन प्रीमियर लीग
    होंडा एलिवेट एपेक्स समर एडिशन लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  होंडा

    उत्तर प्रदेश

    हाथरस भगदड़ में 123 मौतों के मामले में भोले बाबा निर्दोष, पुलिस और आयोजक दोषी हाथरस
    गुजरात के कच्छ में यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत गुजरात
    उत्तर प्रदेश में 140 सोशल मीडिया हैंडल जांच के दायरे में, महाकुंभ से जुड़ा है मामला कुंभ मेला
    उत्तर प्रदेश: छात्र को मुर्गा बनाकर पीठ पर बैठा शिक्षक, पैर टूटने पर 200 रुपये दिए देश

    सहारनपुर

    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड के संपर्क में थे सहारनपुर से पकड़े गए कश्मीरी युवक उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल पर शोर के बीच उत्तर प्रदेश में हफ्ते में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में 'पढ़ाकर' शिक्षिका ने कमाए एक करोड़, जांच शुरू उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: आरोपियों पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए भेजे गए बुलडोजर योगी आदित्यनाथ

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र: महायुति में मतभेद? सरकारी कार्यक्रमों से एकनाथ शिंदे गायब, संरक्षण मंत्रियों के लेकर भी विवाद एकनाथ शिंदे
    USAID से भारत को मिली फंडिंग क्या बांग्लादेश के लिए थी? नई रिपोर्ट पर भिड़े कांग्रेस-भाजपा  अमेरिका
    USAID फंडिंग मामले पर भारत सरकार बोली- ये बेहद परेशान करने वाला, एजेंसियां जांच कर रहीं अमेरिका
    दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, अगले दिन पेश होगी CAG रिपोर्ट  दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025