LOADING...
उत्तर प्रदेश: दूल्हे ने मांगी क्रेटा कार तो दुल्हन पक्ष ने बनाया बारात को बंधक
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूल्हे ने मांगी क्रेटा कार (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सल)

उत्तर प्रदेश: दूल्हे ने मांगी क्रेटा कार तो दुल्हन पक्ष ने बनाया बारात को बंधक

लेखन गजेंद्र
Mar 05, 2024
11:34 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बारात लेकर पहुंचे एक दूल्हे ने अचानक से दहेज में क्रेटा कार मांग ली, जिससे विवाद शुरू हो गया। इंडिया टुडे के मुताबिक, बिजनौर के सैदपुरी गांव से बारात दूसरे गांव में पहुंची थी। सब ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक से दूल्हे के परिवार ने क्रेटा कार की जिद ठान ली। दुल्हन पक्ष के समझाने के बाद भी वे नहीं माने। उन्होंने धमकी दी कि कार नहीं मिली तो वे शादी तोड़ देंगे।

विवाद

दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच दहेज को लेकर बहस चल रही थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसके बाद नाराज दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया और उनको विवाह स्थल से बाहर नहीं जाने दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामला शांत कराया। दूल्हे को अपनी बारात वापस ले जानी पड़ी।

जांच

दूल्हे को देना पड़ा हर्जाना

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद दूल्हा पक्ष अपनी बारात वापस ले गया। पुलिस द्वारा कराए गए समझौते के अनुसार, दूल्हे का परिवार दुल्हन के परिवार द्वारा दिए गए दहेज का सभी सामान वापस करेगा। इसके अलावा दुल्हन के परिवार द्वारा भोजन और बैंक्वेट हॉल पर खर्च किए गए 3.25 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति दूल्हा पक्ष की ओर से की जाएगी।