LOADING...
अहमदाबाद विमान हादसा: यात्री ने विमान में गड़बड़ी का वीडियो साझा किया, लिखा- बटन खराब थे 
अहमदाबाद विमान में सवार यात्री ने वीडियो साझा किए हैं

अहमदाबाद विमान हादसा: यात्री ने विमान में गड़बड़ी का वीडियो साझा किया, लिखा- बटन खराब थे 

लेखन आबिद खान
Jun 12, 2025
06:37 pm

क्या है खबर?

अहमदाबाद में जो यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसमें सवार एक यात्री ने विमान में गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। ये यात्री इसी विमान से दिल्ली से अहमदाबाद आया था। यहां से विमान लंदन रवाना होना था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। आकाश वत्स नामक यात्री ने लिखा कि वो इसी विमान से दिल्ली से अहमदाबाद आया था और उसने विमान में कई असामान्य चीजें नोटिस की थीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें यात्री की सोशल मीडिया पोस्ट

बयान

यात्री ने वीडियो में क्या-क्या बताया?

सचिन ने लिखा, 'अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले मैं इसी विमान में था। मैं दिल्ली से अहमदाबाद आया था। मैंने विमान में कुछ असामान्य चीजें देखी थीं। मैंने एयर इंडिया को ट्वीट करने के लिए एक वीडियो भी बनाया। मैं और अधिक जानकारी देना चाहता हूं।' वीडियो में सचिन ने बताया की विमान का एसी और टचस्क्रीन काम नहीं कर रहा है। लाइट भी काम नहीं कर रही है।