Page Loader
होली पर उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्क, नई परंपरा शुरू करने पर रोक; उपद्रवियों पर रहेगी नजर
होली पर उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्क (अनस्प्लैश)

होली पर उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्क, नई परंपरा शुरू करने पर रोक; उपद्रवियों पर रहेगी नजर

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2025
11:56 am

क्या है खबर?

होली में हुड़दंग के बीच शांति को बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है। इस संबंध में उसने दिशानिर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक (DIG) प्रशांत कुमार की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि त्योहार के दौरान किसी तरह की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने असमाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई को कहा है।

आदेश

होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ने पर चुनौती

DIG ने आदेश दिया कि पिछले वर्षों में होली के दौरान हुए विवादों को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरती जाए, उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई हो और मामलों की समीक्षा कर उसका निस्तारण किया जाए। होली और रमजान का जुमा (शुक्रवार) एक दिन पड़ने के कारण अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है। DIG ने सभी धर्मगुरुओं, कार्यक्रम आयोजकों, शांति समितियों और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ पुलिस और मजिस्ट्रेट की बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा है।

ट्विटर पोस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जारी किया दिशानिर्देश