LOADING...
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान गोलीबारी, GRP ने गोली मारकर पकड़ा
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी (तस्वीर: एक्स/@RailMinIndia)

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान गोलीबारी, GRP ने गोली मारकर पकड़ा

लेखन गजेंद्र
Jun 13, 2025
03:02 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात गोलीबारी का मामला सामने आया है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना आधी रात करीब साढ़े 12 बजे घटी। घटना के समय रेलवे स्टेशन पर जांच चल रही थी, तभी आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ा गया। आरोपी की पहचान फिरोज के रूप में हुई, जो हरदोई के इमलिया का निवासी है।

मामला

क्या है पूरा मामला?

सर्किल अधिकारी लखनऊ रेलवे, अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) चारबाग और सर्विलांस की टीम स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग कर रही थी। तभी प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे बुलाया तो उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। उसे नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी

आरोपी पर दर्ज हैं 9 मुकदमें

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी है। आरोपी एक चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो स्टेशन पर वारदात को अंजाम देता है। उसे ऊपर पहले से 9 मुकदमें दर्ज हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने जानकारी दी

Advertisement