NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई से गैंगस्टर लाते समय पलटी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार, अपराधी की मौके पर मौत
    अगली खबर
    मुंबई से गैंगस्टर लाते समय पलटी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार, अपराधी की मौके पर मौत

    मुंबई से गैंगस्टर लाते समय पलटी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार, अपराधी की मौके पर मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 28, 2020
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर को मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद वापस लौटते समय उत्तर प्रदेश पुलिस की कार मध्य-प्रदेश के गुना जिले में पलट गई। इसमें गैंगस्टर की मौत हो गई और कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है।

    इस हादसे ने गैंगस्टर विकास दूबे के एनकाउंटर वाले मामले की याद ताजा कर दी है। उस दौरान भी पुलिस उसे मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर ला रही थी और कानपुर के पास कार पलट गई थी।

    प्रकरण

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर फिरोज अली को मुंबई से किया था गिरफ्तार

    हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार गुना पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक गैंगस्टर उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी फिरोज अली (65) है।

    घायलों में सहायक उप निरीक्षक जगदीश पांडे, सिपाही संजीव सिंह, चालक सुलभ मिश्रा और फिरोज अली का रिश्तेदार अफजल खान है।

    पुलिस फिरोज और अफजल को मुंबई से गिरफ्तार कर ला रही थी। उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर नील गाय से टकराने के बाद कार पलट गई।

    हादसा

    हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे

    SP राजेश ने बताया कि हादसे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची राजगढ़ जिले के बियोरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फिरोज अली को मृत घोषित कर दिया।

    उन्होंने बताया कि एक कांस्टेबल के हाथ में फ्रेक्चर हुआ हुआ है और उसका उपचार जारी है।

    उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है।

    गैंगस्टर

    गैंगस्टर फिरोज के खिलाफ दर्ज थे कई मामले

    SP राजेश ने बताया गैंगस्टर फिरोज के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों में चोरी और लूट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

    इसके अलावा उसके खिलाफ लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और गैर सामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत मामले दर्ज थे। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

    पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे और उसके रिश्तेदार को मुंबई के नाला सोपारा इलाके से गिरफ्तार किया था।

    विकास दुबे

    गैंगस्टर विकास दुबे को लाते समय भी पलट गई थी पुलिस की कार

    पुलिसकर्मियों पर हमले का मुख्य आरोपी विकास दुबे ने कुछ दिन तक फरार रहने के बाद 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरेंडर कर दिया था। शुरुआती पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उसे कानपुर लेकर आ रही थी।

    पुलिस का कहना है कि संचेड़ी के पास कार अचानक पलट गई। उस दौरान विकास ने पुलिसकर्मी के पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश की थी। जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    विकास दुबे

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मुंबई

    मुंबई: भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, दो दिन के लिए रेड अलर्ट देश
    मुंबई के कोलाबा में बारिश ने तोड़ा पिछले 46 साल का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी
    कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीजों के लिए आएगी नई योजना, लॉन्च होंगे मोबाइल क्लिनिक दिल्ली
    मासिक धर्म के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो भारत की खबरें

    उत्तर प्रदेश

    बेंगलुरू हिंसा के संंबंध में गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौत, कोरोना से था संक्रमित कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश में फिर से हैवानियत, रेप के बाद नाबालिग को सिगरेटों से जलाया गोरखपुर
    चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने दिया इस्तीफा, अब एशियाई विकास बैंक में संभालेंगे उपाध्यक्ष पद भारत की खबरें
    आगरा: फाइनेंस कंपनी द्वारा सीज की गई यात्रियों से भरी बस को पुलिस ने किया बरामद मध्य प्रदेश

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज उत्तर प्रदेश
    दुर्घटना में युवक की मौत, 12 घंटे तक शव को रौंदते हुए निकलते रहे वाहन उत्तर प्रदेश
    गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण उत्तर प्रदेश
    पति ने नए कपड़े नहीं दिलाए तो महिला ने की छह महीने की बेटी की हत्या उत्तर प्रदेश

    विकास दुबे

    कानपुर वापस लाते वक्त एनकाउंटर में मारा गया आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे मध्य प्रदेश
    एनकाउंटर से पहले विकास दुबे की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी याचिका कानपुर
    विकास दुबे एनकाउंटर मामले में पुलिस की कहानी पर उठ रहे ये अहम सवाल कानपुर
    गाड़ी पलटने के 10 मिनट बाद विकास दुबे को लगी गोली, जानिये कैसे चला पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025