यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, 52 लाख छात्रों का इंतजार अप्रैल के अंत में होगा खत्म?
क्या आप भी अपने उत्तर प्रदेश बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं? बोर्ड अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि इस साल भी पिछले साल की तरह अप्रैल के आखिर तक 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद छात्र upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी
इस बार हुई बोर्ड परीक्षा में 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 10वीं के 27.5 लाख और 12वीं के करीब 25 लाख छात्र शामिल थे। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक 8000 से ज्यादा केंद्रों पर रोजाना दो पालियों में आयोजित की गईं। परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर भी कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। इस साल नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए थे जिनकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इसके अलावा, मोबाइल स्क्वाड और राज्य स्तर के ऑब्जर्वर भी सक्रिय रहे, ताकि परीक्षा में निष्पक्षता बनी रहे।