NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उन्नाव जेल में तमंचा लहरा रहे कैदियों का वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- मिट्टी से बनाया पिस्तौल
    अगली खबर
    उन्नाव जेल में तमंचा लहरा रहे कैदियों का वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- मिट्टी से बनाया पिस्तौल

    उन्नाव जेल में तमंचा लहरा रहे कैदियों का वीडियो वायरल, अधिकारी बोले- मिट्टी से बनाया पिस्तौल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 27, 2019
    12:53 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो कैदी तमंचा लहराते हुए दिख रहे थे।

    सरकार ने वीडियो सामने आने के बाद चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं जेल अधिकारियों ने यह वीडियो सामने आने के बाद हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी है।

    आईजी जेल आनंद कुमार ने बयान जारी कर बताया कि एक कैदी अच्छा पेंटर है और उसने मिट्टी का तमंचा बनाया। इसी तमंचे का वीडियो वायरल किया गया है।

    तलाशी

    तलाशी में कुछ हाथ नहीं लगा

    इस वीडियो में कैदी न सिर्फ तमंचा लहरा रहे थे बल्कि पार्टी भी कर रहे थे।

    जेल से वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी और SP समेत दूसरे अधिकारी जेल में पहुंचे और यहां तलाशी ली।

    जिलाधिकारी ने इसे लेकर जेल अधीक्षक और जेलर को फटकार लगाई।

    जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि कैदियों ने बांस और मिट्टी की मदद से यह तमंचा बनाया और उसी को दिखाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करवा दिया।

    मामला

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं दोनों कैदी

    वीडियो में दिख रहे दोनों कैदी आजीवन कारावास काट रहे हैं।

    एक कैदी अमरेश को प्रशासनिक ट्रांसफर पर मेरठ से उन्नाव जिला भेजा गया था। उस पर कई दूसरे मामले भी दर्ज हैं।

    वहीं दूसरे अपराधी देव प्रताप सिंह गौरव उर्फ अंकुर को लखनऊ से उन्नाव ट्रांसफर किया गया था।

    गौरव भी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। दोनों कैदी जेल में खुलेआम असलहा व भोजन पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं।

    कार्रवाई

    चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

    IG जेल आनंद कुमार ने अपने बयान में कहा कि खाने पीने की वस्तुएं जेल में बंदियों को दी जाने वाली नियमित खाद्य सामग्री है। पूरे प्रकरण की जांच से पता चला है कि कर्मियों की मदद से जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए दोनों कैदियों ने साजिश की।

    इसमें हेड जेल वार्डर माता प्रसाद, हेमराज व जेल वार्डर अवधेश साहू और सलीम खान की संलिप्तता पाई गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    उत्तर प्रदेश

    प्रचंड बहुमत के साथ मोदी की वापसी, जानें कहां क्या रहा हाल और सभी संबंधित आंकड़े नरेंद्र मोदी
    'अबकी बार 300 पार' के नारे को 'आधुनिक चाणक्य' अमित शाह ने हकीकत में कैसे बदला? पश्चिम बंगाल
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राज बब्बर समेत तीन प्रदेशाध्यक्षों ने छोड़े पद ओडिशा
    आम आदमी कैसे करेगा राजनीति, लोकसभा में बढ़ी करोड़पति और आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों की संख्या मुस्लिम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025