पश्चिम बंगाल में अविवाहित छात्राओं को सरकार का तोहफा, मिलेंगे 50,000 रुपये
पश्चिम बंगाल सरकार ने एक नई योजना का ऐलान किया है। इसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ रही अविवाहित छात्राओं को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना का मकसद है कि छात्राएं बीच में ही पढ़ाई न छोड़ें और उच्च शिक्षा उनके लिए और सुलभ बन सके। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने पिछले महीने सत्ता में आई भाजपा सरकार के पहले बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की।
साल 2024 में 17.8 प्रतिशत बच्चों में बीच में ही छोड़ी माध्यमिक स्कूल
राज्य सरकार माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों की दर कम करने की कोशिश में है। वित्त वर्ष 2024 में माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की यह दर 17.8 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, यह आंकड़ा बिहार और असम से तो बेहतर है, लेकिन अभी भी एक चिंता का विषय बना हुआ है। यह आर्थिक मदद भी नए बजट का एक हिस्सा है, जिसमें शिक्षा, महिला कल्याण और रोजगार के अवसरों पर खास जोर दिया गया है।