दिल्ली की हवा 20 प्रतिशत साफ होगी? UN रिपोर्ट ने बताया 'मंत्र'
दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है। संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर दिल्ली राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करती है, तो साल 2040 तक वह अपने PM2.5 प्रदूषण के स्तर को 20 प्रतिशत तक कम कर सकती है। पर इसमें एक बड़ी शर्त भी है। यह कमी तभी संभव होगी जब समय पर कदम उठाए जाएं और तय की गई समय-सीमा से चूका न जाए।
हर साल की देरी से दुनिया को 1.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान
अगर इन कामों में 8 साल की देरी होती है, तो प्रदूषण में कमी का यह आंकड़ा सिर्फ 10 प्रतिशत तक सिमट जाएगा। रिपोर्ट यह भी चेताती है कि अगर हमने देर की, तो ज्यादा लोग बीमार पड़ेंगे और इस दौरान लोगों की सेहत पर बहुत बुरा असर होगा।
इसके अलावा, हर साल की देरी से दुनिया को 1.5 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा के फायदे का नुकसान होता है। इसलिए, इन मामलों में तेजी दिखाना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही बेहतर नहीं, बल्कि हर किसी के भविष्य के लिए भी समझदारी भरा कदम है।