Page Loader
विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री को मिली गंदगी, तस्वीर साझा कर नसीहत दी
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर विस्तारा फ्लाइट में गंदगी देख नाराज हुए

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री को मिली गंदगी, तस्वीर साझा कर नसीहत दी

लेखन गजेंद्र
Nov 03, 2023
07:05 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को एक्स पर विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में गंदगी की तस्वीर साझा कर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, 'कल रात लंदन से दिल्ली विस्तारा फ्लाइट से आने का निर्णय लिया। बेहतर, नया स्वच्छ 787 विमान और बहुत ही सहज उड़ान, लेकिन सेवा और केबिन की स्थिति से दुखी हूं। बचा भोजन और कूड़ा भारत में आगंतुकों का स्वागत करने या वैश्विक वाहकों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अच्छा तरीका नहीं।'

निराशा

विस्तारा ने क्या जवाब दिया?

केंद्रीय मंत्री राजीव लंदन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद विस्तारा की फ्लाइट से भारत लौट रहे थे। तभी उन्होंने विमान में बचा हुआ भोजन और खाली बोतलें फर्श पर पड़ी देखी थीं। एक्स पर उनके द्वारा तस्वीर साझा किए जाने के बाद विस्तारा ने एक के बाद एक ट्वीट कर अफसोस जताया और लिखा, 'हमने अपनी मानक सफाई प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। मामला संबंधित विभाग के ध्यान में लाया गया है।'

ट्विटर पोस्ट

देखिए, मंत्री ने साझा की गंदगी की तस्वीर