LOADING...
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से जलगांव में बदमाशों ने की छेड़छाड़, दर्ज कराई FIR
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से जलगांव में बदमाशों ने की छेड़छाड़, दर्ज कराई FIR

Mar 02, 2025
04:33 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह घटना मुक्ताईनगर के कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई। इस घटना के बाद खुद केंद्रीय मंत्री ने मुक्ताईनगर पुलिस थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ मुक्ताई यात्रा देखने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ। इस पर गार्ड ने युवक से फोन लेकर उसकी जांच की। इससे चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। इस दौरान युवकों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से अभद्रता भी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

कार्रवाई

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कुषणात पींगड़े ने बताया कि केंद्रीय मंत्री खडसे ने अपनी बेटी और उसकी तीन सहेलियों से मुक्ताई यात्रा में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दी है। आरोपियों के खिलाफ POSCO सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पालवे के रूप में की है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Advertisement

बयान

केंद्रीय मंत्री ने दिया हैरान करने वाला बयान

केंद्रीय मंत्री खडसे ने रविवार को कहा, "शुक्रवार रात को मेरी बेटी मुक्ताईनगर में मेला देखने गई थी। इस दौरान कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में मैने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।" उन्होंने कहा, "मैं एक केंद्रीय मंत्री और सांसद के तौर पर नहीं, बल्कि एक मां के तौर पर न्याय मांगने आई हूं। अगर मेरी अपनी बेटी सुरक्षित नहीं है तो दूसरों की क्या स्थिति होगी? राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करूंगी।"

Advertisement

बयान

क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस?

छेड़छाड़ की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि खडसे की बेटी और उनकी सहेलियों को परेशान करने वाले आरोपी एक पार्टी से संबंध रखते हैं। यह बहुत ही घटिया हरकत है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की प्रताड़ना गलत है और आरोपियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement