CBSE 10वीं में ऐतिहासिक बदलाव: NEP से मिलेगा नंबर सुधारने का दूसरा मौका!
10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल 2026 में जारी करेगा। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत हो रहा है। इन परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया जाएगा। छात्र अपने नंबर cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर आसानी से देख सकेंगे।
CBSE की दोहरी परीक्षा प्रणाली से मिलेगा सुधार का विकल्प
CBSE की नई दोहरी परीक्षा प्रणाली से छात्रों को मुख्य परीक्षा के साथ-साथ एक वैकल्पिक सुधार परीक्षा का भी मौका मिलेगा। अगर कोई छात्र अपने पहले अंकों से संतुष्ट है, तो वह इन्हीं अंकों के आधार पर 11वीं में दाखिला ले सकेगा, उसे दोबारा परीक्षा देने की ज़रूरत नहीं होगी। लेकिन, अगर छात्र तीन विषयों (जैसे विज्ञान या गणित) में बेहतर अंक हासिल करना चाहता है, तो उसे दूसरा मौका दिया जाएगा। इन सुधार परीक्षाओं के नतीजे जून में मेरिट सर्टिफिकेट के साथ घोषित किए जाएंगे। दोनों ही राउंड की परीक्षाओं के बाद सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।