LOADING...
नोएडा में फिर भड़के कर्मचारी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
नोएडा में फिर भड़के कर्मचारी

नोएडा में फिर भड़के कर्मचारी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

लेखन Manoj Panchal
संपादन गजेंद्र
Apr 14, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

नोएडा में मंगलवार को एक बार फिर कर्मचारियों का प्रदर्शन भड़क उठा है। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्टर 80 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है। सेक्टर 70 में भी प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर बार-बार पत्थर फेंक रहे हैं। सेक्टर 120 में भी पत्थरबाजी हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

प्रदर्शनकारियों ने की पथरबाजी

पत्थरबाजी

सुबह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे कर्मचारी

सोमवार की हिंसा के बाद मंगलवार को कई कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। आहूजा कारखाने के श्रमिकों ने वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर कारखाने के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने मांग की कि सरकार द्वारा घोषित दरें कारखाने के गेट पर प्रदर्शित की जाएं। उन्होंने वेतन में बढ़ोतरी पर असंतोष जताया है। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है।

Advertisement

वेतन वृद्धि

सरकार ने अंतरिम न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की

उत्तर प्रदेश की सरकार ने सोमवार को हिंसा के बाद एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर अंतरिम न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी को 3 श्रेणियों में लागू कर दिया है। नोएडा-गाजियाबाद में श्रमिकों की अंतरिम देय मजदूरी (मूल वेतन और मंहगाई भत्ता समेत) 21 प्रतिशत बढ़ाया गया है, जो सबसे अधिक है। अब यहां अकुशल श्रमिकों को 13,690 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये मिलेंगे, जो पहले क्रमश: 11,313 रुपये, 12,445 रुपये और 13,940 रुपये थी।

Advertisement