पहले अग्निवीर बैच की जल्द होगी विदाई, जानिए जरुरी बातें
अग्निपथ योजना के तहत आए पहले अग्निवीर अपना 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हें। दिसंबर के आखिर तक लगभग 18,300 अग्निवीर रिटायर हो जाएंगे।
यह प्रक्रिया नवंबर के बीच में नौसेना से शुरू होगी, फिर वायु सेना और आखिर में थल सेना में भी यह काम पूरा होगा। यह सब सेना को और युवा बनाने की पहल का हिस्सा है। इनमें से करीब 75 प्रतिशत अग्निवीर आगे बढेंगे, जबकि कुछ को सेना में बने रहने का मौका मिलेगा।
पूर्व अग्निवीरों को CAPFs में 50 प्रतिशत आरक्षण
सेवा के बाद अग्निवीरों का जीवन आसान हो, इसके लिए उन्हें कई तरह की मदद दी जा रही है। उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन के पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा, कुछ परीक्षाओं से भी उन्हें छूट दी जाएगी।
महाराष्ट्र, असम और गुजरात जैसे कई राज्य भी नौकरी में आरक्षण के साथ-साथ भर्ती में विशेष छूट दे रहे हें। इन पूर्व अग्निवीरों को राज्य पुलिस बलों, भारतीय रेलवे और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। इस तरह, सेना में मिली उनकी ट्रेनिंग नए करियर में भी काम आएगी।