Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय छात्रों का UK के प्रति बढ़ा रुझान, छात्र वीजा में हुआ 102 प्रतिशत का इजाफा
देश

भारतीय छात्रों का UK के प्रति बढ़ा रुझान, छात्र वीजा में हुआ 102 प्रतिशत का इजाफा

भारतीय छात्रों का UK के प्रति बढ़ा रुझान, छात्र वीजा में हुआ 102 प्रतिशत का इजाफा
लेखन भारत शर्मा
Nov 26, 2021, 02:18 pm 4 मिनट में पढ़ें
भारतीय छात्रों का UK के प्रति बढ़ा रुझान, छात्र वीजा में हुआ 102 प्रतिशत का इजाफा

भारतीय छात्रों का यूनाइटेड किंगडम (UK) जाकर पढ़ाई और रोजगार करने के प्रति रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि पिछले एक साल में भारतीय छात्रो के लिए UK के छात्र वीजा में 102 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। इसका सबसे बड़ा कारण है UK सरकार ने भारतीय छात्रों के लिए वहां पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार की तलाश के लिए और अधिक समय तक रुकने की सुविधा प्रदान की है। इसे कारण इजाफा हुआ है।

इजाफा
भारतीयों के लिए UK के छात्र वीजा में इस तरह हुआ इजाफा

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, UK के गृह मंत्रालय कार्यालय से जारी आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है कि 1 अक्टूबर, 2019 से 30 सितंबर, 2020 के UK ने 44,992 भारतीयों को छात्र वीजा था, सितंबर, 2021 में यह संख्या 45,677 यानी 102 प्रतिशत के इजाफे के साथ 90,669 पर पहुंच गई। इसी तरह सितंबर 2019 को खत्म हुए साल में 30,496 वीजा जारी किए गए थे। उसकी तुलना में पिछले साल 197 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

बयान
वीजा जारी करने में लग रहा है सामान्य से अधिक समय- एलिस

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शुक्रवार को भारतीयों को छात्र और कुशल श्रमिक वीजा दिए जाने में हुए इजाफे को लेकर ट्वीट कर लिखा कि भारतीय नागरिकों द्वारा छात्र और कुशल श्रमिक वीजा की भारी मांग है। ऐसे में वीजा जारी करने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीयों नागरिकों को उच्च मूल्य वाले कार्य वीजा भी जारी किए गए हैं। जो भारतीय को जारी किए गए कुल वीजा का 17 प्रतिशत हिस्सा है।

सबसे ज्यादा
चीनी नागरिकों को जारी किए गए सबसे अधिक छात्र वीजा

UK में पढ़ाई करने के मामले में भारतीय दूसरे पायदान पर है। पहले पायदान पर चीन बना हुआ है। सितंबर 2021 को खत्म हुए साल में चीन के 1,35,457 छात्रों को वीजा जारी किए गए हैं। सितंबर 2020 को खत्म हुए साल में यह संख्या 52,698 थी। ऐसे में चीन छात्रों को जारी किए गए वीजा में 157 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। UK में पढ़ाई करने वाले दुनिया के छात्रों में चीन और भारत का 53 प्रतिशत हिस्सा है।

कार्य वीजा
कार्य वीजा में शीर्ष पर है भारतीय नागरिक

UK जाकर काम करने वालों में भारतीय नागरिक पहले पायदान पर है। सितंबर 2021 में खत्म हुए साल में भातरीयों को जारी किए गए कुल वीजा में से 17 प्रतिशत उच्च मूल्य वाले कार्य वीजा जारी किए गए हैं। इसी तरह अमेरिकी नागरिकों को 11 प्रतिशत और चीनी नागरिकों को 10 प्रतिशत उच्च मूल्य वाले कार्य वीजा जारी किए गए हैं। उच्च मूल्य वाले कार्य वीजा में असाधारण प्रतिभा, निवेशक और उद्यमियों को दिए गए वीजा शामिल हैं।

अन्य
भारतीयों के कुशल श्रमिक वीजा में हुआ 47 प्रतिशत का इजाफा

UK की ओर से भारतीयों को दिए गए कुशल श्रमिक वीजा में भी 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इन वीजा की संख्या UK द्वारा सभी देशों को जारी किए गए कुशल श्रमिका वीजा का 42 प्रतिशत हिस्सा है। इसी तरह UK द्वारा पिछले साल कुल 2,60,275 विजिटर वीजा भी जारी किए गए हैं, जो 2020 की तुलना में 72 प्रतिशत कम है। इसमें सबसे बड़ी कमी चीन के लिए 93 प्रतिशत और भारत के लिए 70 प्रतिशत रही है।

पृष्ठभूमि
UK सरकार ने 2012 में खत्म कर दिया था पढ़ाई के बाद कार्य वीजा

बता दें UK सरकार ने साल 2012 में पढ़ाई के बाद कार्य के लिए जारी किए जाने वाले वीजा को बंद कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप वहां जाने वाले भारतीया छात्रों की संख्या में बड़ी कमी आ गई थी। उसके बाद भारतीय छात्रों ने फ्रांस और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों का रुख कर लिया था। हालांकि, जुलाई में UK सरकार ने भारतीय छात्रों को पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश के लिए अधिक समय तक रुकने की सुविधा दे दी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
चीन समाचार
भारत
यूनाइटेड किंगडम (UK)
रोजगार समाचार
ताज़ा खबरें
IPL 2022: आखिरी लीग स्टेज मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
IPL 2022: आखिरी लीग स्टेज मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
Career in Printing Technology: प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन संस्थानों से करें पढ़ाई
Career in Printing Technology: प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन संस्थानों से करें पढ़ाई करियर
इन प्लेटफॉर्म से करें UPSC सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी
इन प्लेटफॉर्म से करें UPSC सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी करियर
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह
बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, 3 साल बाद TMC में वापस गए सांसद अर्जुन सिंह राजनीति
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी
'जुग जुग जियो' का ट्रेलर जारी, कभी हंसाती तो कभी भावुक करती है कहानी मनोरंजन
चीन समाचार
पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण
पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण देश
पिछले 20 सालों में बढ़ीं उड़नतश्तरी देखे जाने की घटनाएं- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय
पिछले 20 सालों में बढ़ीं उड़नतश्तरी देखे जाने की घटनाएं- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय दुनिया
चाइना ईस्टर्न एयलाइंस के विमान को जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त करने के संकेत- रिपोर्ट
चाइना ईस्टर्न एयलाइंस के विमान को जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त करने के संकेत- रिपोर्ट दुनिया
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है?
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है? दुनिया
पाकिस्तान में हमलों से घबराया चीन, मैंडरिन पढ़ाने वाले अपने नागरिकों को वापस बुलाया
पाकिस्तान में हमलों से घबराया चीन, मैंडरिन पढ़ाने वाले अपने नागरिकों को वापस बुलाया दुनिया
और खबरें
भारत
ओला ने फिर शुरू की अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, दामों में भी हुआ इजाफा
ओला ने फिर शुरू की अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, दामों में भी हुआ इजाफा ऑटो
मेडिकल व्यापारियों को 100 रुपये वाली गोली पर मिलता है 1,000 प्रतिशत से अधिक मुनाफा- NPPA
मेडिकल व्यापारियों को 100 रुपये वाली गोली पर मिलता है 1,000 प्रतिशत से अधिक मुनाफा- NPPA देश
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला देश
कीवे ने भारतीय बाजार में पेश किये अपने तीन दोपहिया वाहन, जानिए इनके फीचर्स
कीवे ने भारतीय बाजार में पेश किये अपने तीन दोपहिया वाहन, जानिए इनके फीचर्स ऑटो
इनोवा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही टोयोटा, अगले साल देगी दस्तक
इनोवा के फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही टोयोटा, अगले साल देगी दस्तक ऑटो
और खबरें
यूनाइटेड किंगडम (UK)
क्या है मंकीपॉक्स बीमारी, जिसका UK में मामला सामने आया?
क्या है मंकीपॉक्स बीमारी, जिसका UK में मामला सामने आया? दुनिया
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच पश्चिमी देश रूस पर कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं?
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच पश्चिमी देश रूस पर कैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं? दुनिया
यूक्रेन संकट पर किस देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
यूक्रेन संकट पर किस देश ने क्या प्रतिक्रिया दी है? दुनिया
रूस-यूक्रेन तनाव: UK का यूरोप में सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का ऐलान
रूस-यूक्रेन तनाव: UK का यूरोप में सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का ऐलान दुनिया
ओमिक्रॉन: UK की तरह संक्रमण फैला तो भारत में प्रतिदिन होंगे 14 लाख मामले- केंद्र सरकार
ओमिक्रॉन: UK की तरह संक्रमण फैला तो भारत में प्रतिदिन होंगे 14 लाख मामले- केंद्र सरकार देश
और खबरें
रोजगार समाचार
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती करियर
Tour of Duty: टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चार साल के लिए होगी सेना में भर्ती
Tour of Duty: टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चार साल के लिए होगी सेना में भर्ती करियर
RSMSSB Recruitment: राजस्थान में लाइब्रेरियन के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
RSMSSB Recruitment: राजस्थान में लाइब्रेरियन के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
UPSC CDS I Result 2022: UPSC ने CDS परीक्षा के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CDS I Result 2022: UPSC ने CDS परीक्षा के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022