UIDAI ने आधार में ईमेल अपडेट की दी छूट, दस्तावेज अपलोड की समय सीमा भी बढ़ाई
देश
अगर आप अपने आधार में ईमेल अपडेट करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 जुलाई से 31 दिसंबर, 2026 तक के लिए 75 रुपये का यह शुल्क माफ कर दिया है। अब आप आधार मोबाइल ऐप के जरिए बिना कोई फीस दिए अपना ईमेल अपडेट कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ऑनलाइन अपडेट और भी आसान हो जाएं और लोगों को नामांकन केंद्रों पर लंबी कतारों से राहत मिल सके।
UIDAI ने दस्तावेज अपलोड की समय सीमा भी बढ़ाई
UIDAI ने मायआधार पोर्टल पर मुफ्त ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड सेवा को भी 14 जून, 2027 तक बढ़ा दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आपको अपनी पहचान या पते का कोई सबूत अपलोड करना है, तो आप बिना कोई पैसा खर्च किए इसे डिजिटल तरीके से कर सकते हैं। इन कदमों का मकसद आधार अपडेट की प्रक्रिया को हर किसी के लिए और भी सरल और सुलभ बनाना है।