मद्रास हाई कोर्ट उदयनिधि स्टालिन को से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने आज मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। यह कदम उन्होंने तंजावुर में दिए गए अपने हालिया भाषण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद उठाया है। दरअसल, उदयनिधि ने यह भाषण 3 अगस्त को कावेरी जल विवाद को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया था। उनके एक बयान को आपत्तिजनक माना गया, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। वरिष्ठ वकील हसन मोहम्मद जिन्ना ने कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया, जिस पर जस्टिस जीके इलांतिरायण ने सहमति जता दी है।
कोर्ट ने उदयनिधि की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
स्टालिन की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केवल पुलिस में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में भी शिकायतें दर्ज की गईं। बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी भीड़ द्वारा एक फिल्म अभिनेता के नाम पर लगाए गए नारों से संबंधित थी। चूंकि 5 अगस्त को विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है और गिरफ्तारी की आशंका थी, इसलिए न्यायाधीश ने पुलिस को निर्देश दिया है कि जब तक उनकी याचिका पर सुनवाई न हो, तब तक उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी फैसला सुनाने से पहले उसे आरोपों से जुड़ी सभी जानकारी मुहैया कराई जाए।