उधमपुर में 2 टैंकरों की भीषण टक्कर, लगी आग; दमकल ने टाला बड़ा हादसा
देश
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मालहार पैलेस के पास 2 टैंकरों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।
दमकल विभाग की टीम ने बिना देरी किए मोर्चा संभाला और आग को बेकाबू होने से पहले ही बुझा दिया। उधमपुर के फायर एंड इमरजेंसी डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर सर्वेष लांगर ने बताया, "अभी हमने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
यातायात रोका गया, टैंकर हादसे की जांच जारी
घटनास्थल पर सुरक्षा को देखते हुए, हाईवे पर आवाजाही को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन अब यह जानने में जुटा है कि यह हादसा किन वजहों से हुआ।