गणेशोत्सव से पहले हड़कंप: पालघर जुलूस में गिरीं 2 मूर्तियां, भक्त घायल
देश
शनिवार को पालघर के नालासोपारा वेस्ट में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक गणेश मूर्ति पंडाल ले जाते समय अचानक गिर गई। मूर्ति को बचाने के लिए वहां मौजूद भक्तों ने उस पर तिरपाल ओढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसे ले जा रही ट्रॉली असंतुलित हो गई।
इसी वजह से मूर्ति झुककर नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े और नीचे फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
भायंदर में जुलूस के दौरान मूर्ति गिरने से व्यक्ति को चोट
ठाणे जिले के भायंदर में भी एक जुलूस के दौरान गणेश मूर्ति गिर गई। इस हादसे में एक युवक को मामूली चोटें आईं। ये दोनों घटनाएं 14 सितंबर को शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव से कुछ ही दिन पहले हुई हैं। इस घटना में भायंदर वाली मूर्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा और वह टूट-फूट गई।