NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR
    सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR
    देश

    सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

    लेखन प्रमोद कुमार
    July 08, 2019 | 10:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को बताया था कोकीन लेने वाला, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

    कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने राहुल गांधी को लेकर गलत बयानबाजी की है। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, "हमने सुब्रमण्यम के बयान पर बाराबंकी के कोतवाली नगर में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है।" पुनिया ने कहा कि वे स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। बता दें, स्वामी ने राहुल पर आरोप लगाया था कि वह नशीला पदार्थ कोकीन लेते हैं।

    छत्तीसगढ़ में दर्ज हुई दूसरी FIR

    कांग्रेस ने पुलिस को दी शिकायत दी थी कि स्वामी ने राहुल की छवि को नुकसान पहुंचाया है। पत्र में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की शहादत का भी जिक्र किया गया था। पत्र में लिखा गया, 'राहुल देश का भविष्य हैं और उनके खिलाफ ऐसे आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश के लोगों को दुख पहुंचाने वाले हैं।' दूसरी FIR छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में दर्ज कराई गई है। यह FIR जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल की शिकायत पर हुई।

    शिकायत में कहा गया- लोगों में शत्रुता बढ़ा सकती है टिप्पणी

    अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि स्वामी ने राहुल पर कोकीन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- भाजपा नेता को इस तरह की बात कहने का कोई अधिकार नहीं है। स्वामी खुद जानते हैं उनका बयान फर्जी है और उनकी मंशा सिर्फ राहुल की निंदा करना था। स्वामी को पता है कि उनका बयान राजनीतिक दलों और व्यग्र लोगों के बीच शत्रुता बढ़ा सकती है। यह टिप्पणी लोगों के बीच शांति को भंग कर सकती है।

    स्वामी ने राहुल को बताया था नशेड़ी

    स्वामी का यह बयान केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के उस बयान के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाबियों को नशेड़ी बुलाने वाले नेताओं का डोप टेस्ट होना चाहिए। स्वामी ने कहा, "हरसिमरत कौर जिस नेता के बारे में सोच रही थी वह राहुल गांधी है। निश्चित तौर पर राहुल डोप टेस्ट में फेल हो जाएंगे क्योंकि वो कोकीन लेते हैं।" स्वामी ने अपने खिलाफ FIR होने पर हैरानी जताई है।

    स्वामी बोले- FIR दर्ज होने पर हैरान हूं

    स्वामी ने लिखा कि वो छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने पर हैरान है। यह FIR बकवास है क्योंकि उन्होंने सच जानने के लिए डोप टेस्ट नहीं किया है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे आए। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुब्रमण्यम स्वामी के घर के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस नेतृत्व दिल्ली कांंग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने किया। लिलोठिया ने कहा कि स्वामी पहले भी कई बार राहुल गांधी पर हमला बोल चुके हैं। उन्हें इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

    राहुल की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं स्वामी

    स्वामी इससे पहले राहुल की नागरिकता पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि राहुल ब्रिटेन की एक कंपनी के निदेशक हैं और इस कंपनी के सालाना रिटर्न में राहुल ने खुद को ब्रिटेन का नागरिक बताया है। स्वामी ने गृह मंत्रालय में यह शिकायत दी थी, जिसके बाद राहुल को नोटिस जारी किया था। बता दें, स्वामी अकसर गांधी परिवार पर बड़े आरोप लगाते रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    छत्तीसगढ़
    भारतीय जनता पार्टी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    सुब्रमण्यम स्वामी
    विवादित बयान

    छत्तीसगढ़

    व्यक्ति के घर से बरामद हिरण, अजगर और सियार जैसे जानवर, कहा- यह मेरा निजी चिड़ियाघर अजब-गजब खबरें
    कांग्रेस संकट: इस्तीफों के बीच आज कांग्रेस मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे राहुल गांधी मध्य प्रदेश
    बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में दिमागी बुखार की दस्तक, बीमार तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती बिहार
    छत्तीसगढ़ः बिजली कटौती को लेकर अफवाह फैलाने पर पुलिस ने दर्ज किया देशद्रोह का मुकदमा भूपेश बघेल

    भारतीय जनता पार्टी

    मोदी और योगी सरकार की तरह कामचोर अधिकारियों को जबरन रिटायर करेगी मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश
    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली
    कर्नाटकः कांग्रेस-JD(S) के 11 विधायकों ने दिये इस्तीफे, सरकार बनाने को तैयार भाजपा कर्नाटक
    अमर्त्य सेन बोले- बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा 'जय श्री राम' नारा, भाजपा ने दिया जवाब पश्चिम बंगाल

    राहुल गांधी

    कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तीन नेताओं ने दिया इस्तीफा दिल्ली
    पटना में लगे पोस्टर, राहुल ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो आत्मदाह करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार
    राहुल के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष की तलाश शुरू, अगले हफ्ते कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोनिया गांधी
    प्रियंका ने किया राहुल का इस्तीफे का समर्थन, कहा- कम लोगों में होती है ऐसी हिम्मत कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटकः गठबंधन सरकार पर संकट के बादल, इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस-JD(S) के 15 विधायक कर्नाटक
    महाराष्ट्रः कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर रस्सी से बांधा मुंबई
    RSS मानहानि केस में राहुल ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या है मामला मुंबई
    राहुल गांधी ने कहा- मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पार्टी जल्द करे नए अध्यक्ष का फैसला राहुल गांधी

    सुब्रमण्यम स्वामी

    राहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद, ब्रिटिश नागरिक होने के आरोप पर गृह मंत्रालय का नोटिस गृह मंत्रालय
    सुनंदा पुष्कर केस: बढ़ सकती हैं शशि थरुर की मुश्किलें, 21 फरवरी से होगी सुनवाई शशि थरूर
    भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राम मंदिर निर्माण का विरोध किया तो सरकार गिरा दूंगा भाजपा समाचार
    सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया क्यों गड्ढे में जा रही अर्थव्यवस्था, चापलूसों से घिरे हैं प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी

    विवादित बयान

    गोडसे को देशभक्त बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से बाहर किया जाना चाहिएः नीतीश कुमार बिहार
    गोडसे को लेकर विवादित बयानों पर सख्त अमित शाह, तीन भाजपा नेताओं से मांगा जवाब भारतीय जनता पार्टी
    गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, कहा- गांधी का सम्मान करती हूं भारतीय जनता पार्टी
    रिपोर्टर पर भड़के कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, मारने के लिए ताना मुक्का और दी गाली बिहार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023