LOADING...
कश्मीरी बहनों से शादी कर बिहार लाने वाले दो भाई अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

कश्मीरी बहनों से शादी कर बिहार लाने वाले दो भाई अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

Aug 29, 2019
06:13 pm

क्या है खबर?

बिहार के दो युवकों को दो कश्मीरी लड़कियों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिफ्तार हुए दोनों युवक भाई हैं और इन्होंने दावा कि इन्होंने कश्मीरी लड़कियों के साथ शादी रचाई है। बिहार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लड़कियों के अपहरण के मामले में उसकी मदद मांगी और मिलकर दोनों युवकों को जम्मू-कश्मीर के रामबाण जिले से गिरफ्तार कर लिया। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

मामला

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सापौल जिले के रामविष्णुपुर जिले के रहने वाले दो भाई परवेज और तवरेज आलम रामबाण में बढई का काम करते थे। यहां दोनों को स्थानीय लड़कियों से प्यार हो गया। ये लड़कियां भी बहने हैं। दोनों भाइयों का दावा है कि उन्होंने लड़कियों से शादी की है और उन्हें बिहार स्थित अपने गांव में ले आए। पीछे से लड़कियों के पिता ने अपनी बेटियों के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।

शादी

15 दिन पहले रचाई थी शादी

शिकायत मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों लड़कियों नादिया और सायना की तलाश में सुपौल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से लड़कियों को तलाश लिया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वो शादीशुदा हैं और अपनी मर्जी से पति के साथ कश्मीर से बिहार आई हैं। दोनों बहनों ने अपना बयान कोर्ट में भी दर्ज करवा दिया है। आरोपी युवकों ने बताया कि उन्होंने अनुच्छेद 35A हटने के बाद 15 दिन पहले शादी रचाई थी।

Advertisement

बयान

आरोपी युवक बोले- कोई जुर्म नहीं किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवकों ने बताया कि वो पिछले तीन साल से डेट कर रहे थे और शादी करने का इंतजार कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद शादी रचाई। युवकों ने बताया कि पहले उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की और बाद में कोर्ट मैरिज की। उन्होंने कहा कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। उन्होंने कहा कि यह कोई जुर्म नहीं है।

Advertisement