सॉलिसिटर जनरल ने रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर जताई चिंता, जानिए क्या कहा
भारत के सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने यह बात 2 चौंकाने वाले मामलों के सामने आने के बाद कही। मेहता सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान बोल रहे थे। सोनम पर पिछले साल मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या का आरोप है। मेहता ने पुणे के प्रॉपर्टी डीलर केतन अग्रवाल की कथित हत्या का भी हवाला दिया। बताया गया है कि केतन को उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी ने पुणे के लोहगढ़ किले से धक्का देकर गिरा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने रघुवंशी की जमानत रद्द करने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करने से मना कर दिया है। दरअसल, उसे पहले शिलॉन्ग कोर्ट ने जमानत दी थी, जिसे बाद में हाई कोर्ट ने भी सही ठहराया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है। राजा का शव जून 2025 में वेई सावदोंग फॉल्स के पास मिला था। इस पूरे मामले ने रिश्तों में सुरक्षा और घरेलू हिंसा से निपटने के लिए ज्यादा कड़े कानूनों की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।