दिल्ली में 20 अक्टूबर तक इन रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक, जानें कहां-कहां
दिल्ली में दुर्गा पूजा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं? तो जरा ध्यान दें: 16 से 20 अक्टूबर तक, हर दिन शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक पर कुछ पाबंदियां रहेंगी। ये पाबंदियां खासकर चितरंजन पार्क और ग्रेटर कैलाश-II के आस-पास के इलाकों में लागू होंगी।
आउटर रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग जैसे बड़े रास्तों पर भी ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा, इसलिए अपनी यात्रा पहले से प्लान कर लें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि पार्किंग की परेशानी से बचने के लिए अगर आप CR पार्क जा रहे हैं, तो मेट्रो का इस्तेमाल करें। अगर आप कैब या ऑटो से सफर कर रहे हैं, तो ग्रेटर कैलाश या नेहरू एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन पर उतरना बेहतर होगा।
पीक आवर्स में अगस्त क्रांति मार्ग और एमबी रोड पर काफी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। इसलिए, अगर संभव हो तो समय से पहले निकलें, मुख्य सड़कों पर रुकने से बचें और दुर्गा पूजा का अच्छा अनुभव लेने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।