पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर, धंसी पटरियों ने थामी उत्तर-दक्षिण की रफ्तार
देश
पश्चिम बंगाल के हावड़ा-मालदा मंडल में गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण टिलपारा और न्यू फरक्का के पास रेलवे पटरियों के नीचे की जमीन धंस गई। इस घटना से उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा और कई गाड़ियां देर से चलने लगीं।
मरम्मत का काम चल रहा
उत्तर बंगाल जाने वाली ट्रेनों को बाईपास लाइन से मोड़ना पड़ा, वहीं न्यू फरक्का की ओर जाने वाली कुछ गाड़ियां हालांकि चलती रहीं। रेलवे की टीमें क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत में तेजी से जुटी हुई हैं। इसके बावजूद, फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही में अभी भी देरी हो रही है।