LPG सब्सिडी पर संकट, 16 अगस्त तक e-KYC न करने पर चुकाने होंगे व्यावसायिक दाम
देश
जो लोग घर में तरलीकृत प्रेट्रोलियम गैस (LPG) का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए 16 अगस्त, 2026 की तारीख खास है। घरेलू दाम पर सिलेंडर मिलते रहने और सब्सिडी पाते रहने के लिए आपको अपना आधार e-KYC करवाना होगा। तेल कंपनियां लोगों को SMS और प्रचार के जरिए याद दिला रही हैं, ताकि कोई चूक न जाए।
e-KYC न करने पर चुकाने होंगे व्यावसायिक दाम
अगर आप तय समय पर e-KYC नहीं करवाते, तो आपको घरेलू कीमत के बजाय सिलेंडर के लिए व्यावसायिक दाम चुकाने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। आप अपनी LPG) कंपनी के ऐप, डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर या सिलेंडर की डिलीवरी के समय भी e-KYC आसानी से करवा सकते हैं। इसलिए इसे अंतिम समय के लिए टालें नहीं।