केरलम में रिश्वतखोर निरीक्षक ने टॉयलेट में बहा दिए 10,000 रुपये, निकालने के लिए तोड़ना पड़ा शौचालय
केरलम के तिरुवंगाड़ी नगर पालिका में जन स्वास्थ्य निरीक्षक ग्रेड-II श्रीजी जीएस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी और ली थी, जिसका ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन रद्द हो गया था। रिश्वत लेने के बाद शिकायतकर्ता ने सतर्कता दल के साथ मिलकर उन्हें रंगे हाथों पकड़वाया।
पराप्पनंगाड़ी में नोट निकालने के लिए शौचालय तोड़ा गया
पराप्पनंगाड़ी में जब अधिकारी श्रीजी के कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने रिश्वत के पैसों को शौचालय में बहाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। काफी देर की पूछताछ के बाद आखिरकार उसने मान लिया कि उसने नोट शौचालय में फ्लश कर दिए थे। इसके बाद, अधिकारियों को शौचालय को तोड़ना पड़ा और पानी के तेज दबाव की मदद से भीगे हुए नोटों को बाहर निकालना पड़ा। इस घटना के बाद मनोज अब्राहम ने लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी टोल-फ्री नंबर 1064, फोन 8592900900 या व्हाट्सएप नंबर 9447789100 पर दें।