डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पहुंची जैसलमेर, सीक्रेट सर्विस के साथ कर रही शाही सैर
देश
रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बुलोस जैसलमेर पहुंचे। दिल्ली से पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल, भारतीय एजेंसियां और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
सैम रोड होटल में रुकना और दर्शनीय स्थल की योजना
यह जोडा सैम रोड पर एक होटल में रुका हुआ है, जहां उनके आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनकी योजना जैसलमेर के मशहूर स्थलों को देखने की है, जैसे सोनार किला, पटवों की हवेली और गाड़िसर झील। सोमवार को दिल्ली लौटने से पहले वे इन प्रसिद्ध जगहों का दौरा करेंगे।