असम में दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत
देश
असम के दारंग जिले में आधी रात के करीब हुए एक सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी।
ये युवक मंगलदाई में दुर्गा पूजा का जश्न मनाकर खड़ूपेटिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 15 (NH-15) पर रात करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान हुई, तीन अन्य घायल गुवाहाटी अस्पताल में भर्ती
मरने वालों की पहचान अंकुश दास, प्रीतम दास और मिथुन साहू के रूप में हुई है। ये सभी खड़ूपेटिया के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले थे।
इस दुर्घटना में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।