गुजरात: सूरत में बुर्के में आई महिलाएं चुरा ले गई लाखों रुपये के जेवर, अब CCTV खंगाल रही पुलिस
देश
गुजरात के सूरत जिले में सोमवार को बुर्के में 3 महिलाएं न्यू एके ज्वेलर्स में घुसकर ग्राहकों की तरह पेश आईं और दुकान से 7-8 लाख रुपये का सोने का आभूषण चुरा ले गईं। उन्होंने दुकान के मालिक का ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग गहने दिखाने को कहा। इसी बीच एक महिला ने दराज से सोने का एक जेवर उठाया और उसे अपने कपड़ों में छिपा लिया। किसी को शक होने से पहले ही वे वहां से निकल गईं।
महिलाओं को ढूंढने के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला ने सोने का जेवर उठाया और बाकी 2 महिलाएं दुकान मालिक का ध्यान भटकाने में लगी थीं। महिधरपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक डीयू बार्ड ने बताया कि महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार की शिकायत दर्ज होने के बाद अब पुलिस इन महिलाओं को पकड़ने के लिए फुटेज खंगाल रही है।