गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा पर मौत का तांडव, ट्रक ने ली परिवार के 3 सदस्यों की जान
देश
गाजियाबाद में देर रात एक भयानक हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई और 4 अन्य घायल हो गए। ये सभी कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार जा रहे थे और एक मिनी-पिकअप ट्रक की छत पर बैठकर सफर कर रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक लोडर ट्रक पर लदी भारी मशीनरी उनसे जा टकराई।
ड्राइवर और सह-ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, ट्रक गलत दिशा में जा रहा था और ट्रक पर लदी भारी मशीनरी इन कांवड़ यात्रियों से टकरा गई। मृतकों में महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी शामिल थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके से ही ट्रक के ड्राइवर और सह-ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है और जांच के लिए ट्रक को जब्त कर लिया है।