मुंबई में मानसून का कहर, ट्रेनों के थमने से फंसे हजारो यात्री
मुंबई में मानसून की बारिश ने यात्रा को मुश्किल बना दिया है। 4 जुलाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कंजुरमार्ग के पास पानी से भरी पटरी पर एक वंदे भारत एक्सप्रेस तेजी से गुजरती दिख रही है। इस बीच, भारी बारिश ने ट्रेनों की आवाजाही को बाधित किया है, सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है और हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भूस्खलन से मुंबई-पुणे और लोकल ट्रेनें रुकीं
करजत-लोनावाला सेक्शन में भूस्खलन के चलते सोमवार सुबह मुंबई-पुणे रूट की ट्रेनें बंद हो गईं। बारिश के कारण पटरियों का आधार बह गया, जिससे करजत और खोपोली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनें भी रुक गईं। पश्चिमी लाइन पर भी वसई रोड और विरार के पास पानी भरने की वजह से लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट देर से चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बहाली का काम लगातार जारी है। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपडेट जरूर जांच लें।