Page Loader
असम में 24 सालों में हुई दुष्कर्म की 40,000 घटनाएं, मुख्यमंत्री ने जारी किया पूरा डाटा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जारी किया राज्य में हुए दुष्कर्म का डाटा

असम में 24 सालों में हुई दुष्कर्म की 40,000 घटनाएं, मुख्यमंत्री ने जारी किया पूरा डाटा

Aug 25, 2024
07:07 pm

क्या है खबर?

असम में पिछले 24 सालों में दुष्कर्म की 40,000 से अधिक घटनाएं हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को खुद साल 2001 से जुलाई 2024 तक डाटा जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, राज्य में साल 2020 से दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार कमी आई है और मुख्यमंत्री ने यही डाटा जारी कर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक न्यायपूर्ण वातावरण बनाने के लिए उनकी सरकार के प्रयास और प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

दुष्कर्म

असम में प्रतिदिन औसतन हुए 5 दुष्कर्म

मुख्यमंत्री की ओर जारी डाटा के अनुसार राज्य में साल 2001 से जुलाई 2024 तक दुष्कर्म की 40,065 घटनाएं हुई हैं। इस हिसाब से राज्य में प्रतिदिन औसतन 4.73 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। राज्य में सबसे अधिक दुष्कर्म की घटनाए साल 2019 में 3,546 हुई और सबसे कम इस साल के पहले 7 महीनों में 580 हुई हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने इस डाटा के साथ दुष्कर्म की हर घटना की निंदा की करने की भी बात कही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें दुष्कर्म का पूरा डाटा

बयान

मुख्यमंत्री सरमा ने पोस्ट में क्या लिखा?

मुख्यमंत्री सरमा ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा है, 'दुष्कर्म की हर एक घटना की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि यह मानवीय गरिमा के गंभीर उल्लंघन का प्रतिनिधित्व करती है और समाज से इस जघन्य अपराध को खत्म करने की दिशा में काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।' उन्होंने आगे लिखा, 'यह चार्ट महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक न्यायपूर्ण वातावरण बनाने के लिए हमारे चल रहे प्रयासों और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'