तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा 20 अक्टूबर को 5 घंटे के लिए होगा बंद, जानिए क्या है कारण
देश
अगर आप 20 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम से आवागमन कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरुरी है। उस दिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। यह फैसला श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में होने वाले अराट्टू समारोह के कारण लिया गया है। यह समारोह दशकों से शहर की पहचान और परंपरा का एक अहम हिस्सा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन से अपनी उड़ान का समय दोबारा जरूर जांच लें।
शंखुमुगम समुद्र तट पर मूर्तियों का पारंपरिक स्नान समारोह
यह पाबंदी एक पुरानी परंपरा को निभाने के लिए लगाई जाती है। इसके तहत मंदिर की मूर्तियों को जुलूस के साथ शंखुमुगम समुद्र तट तक ले जाया जाता है, जहां उन्हें पवित्र स्नान कराया जाता है। यह प्रथा सदियों पुरानी है। हवाई अड्डे का नया प्रबंधन आने के बाद भी पिछले कई दशकों से साल में 2 बार इस खास आयोजन के लिए हवाई अड्डे का संचालन रोका जाता रहा है।