दिल्ली हवाई अड्डे का तीसरा रनवे सितंबर तक होगा तैयार, 10 प्रतिशत बढ़ेगी उड़ान क्षमता
देश
दिल्ली हवाई अड्डे का तीसरा रनवे, जिसे फरवरी से अपग्रेड के लिए बंद किया गया था, अब जुलाई के बजाय सितंबर में दोबारा चालू हो सकता है। इससे रनवे की क्षमता में 10 प्रतिशत का इजाफा होगा, यानी हर घंटे कम से कम 8 अतिरिक्त विमान उड़ान भर या उतर सकेंगे। यह दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एक बड़ी राहत और महत्वपूर्ण सुधार होगा।
दिल्ली एयरपोर्ट खाली समय का इस्तेमाल अपग्रेड के लिए कर रहा
एयरपोर्ट अधिकारी इस खाली समय का फायदा उठाकर एक साथ कई सुधार कार्य कर रहे हैं। इनमें रनवे के लेआउट में बदलाव और एक अहम नेविगेशन सिस्टम को बदलना जैसे काम शामिल हैं। दरअसल, हाल ही में वेस्ट एशिया संकट के कारण उड़ानों के शेड्यूल में कटौती हुई है, जिससे आवाजाही कम है। ऐसे में अधिकारियों ने यह उचित समझा कि अभी इन सभी सुधारों को पूरा कर लिया जाए, ताकि भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो और परिचालन भी ज्यादा सुचारू रूप से चल सके।