Page Loader
बेंगलुरु: BMW कार की खिड़की तोड़कर चोर ने 14 लाख रुपये उड़ाए, 1 मिनट लटका रहा
बेंगलुरू में BMW कार से 14 लाख रुपये चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

बेंगलुरु: BMW कार की खिड़की तोड़कर चोर ने 14 लाख रुपये उड़ाए, 1 मिनट लटका रहा

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2023
02:34 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में BMW कार की खिड़की तोड़कर 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। शातिर चोर बाइक पर अपने साथी के साथ मौके पर खड़ा था। चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई, जिसमें चोर खिड़की तोड़कर कार से चोरी करते दिख रहा है। दोनों चोर चेहरे पर मास्क लगाए दिख रहे हैं। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चोरी

एक मिनट तक खिड़की से लटका रहा चोर, आसपास थे काफी लोग

वीडियो में दिख रहा है कि 2 चोर एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली BMW X5 सेडान कार के पास खड़े हैं। वहां आसपास कई और लोग भी खड़े दिख रहे हैं। तभी एक चोर जेब से कोई उपकरण निकालकर कार के शीशे पर लगाता है और एक धक्के में शीशा तोड़ देता है। शीशा तोड़ते ही चोर कार में घुस जाता है। वीडियो में चोर एक मिनट तक खिड़की में लटका दिख रहा है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में चोरी करता दिख रहा शख्स