NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आंध्र प्रदेशः जगन रेड्डी की सरकार में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेशः जगन रेड्डी की सरकार में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री

    आंध्र प्रदेशः जगन रेड्डी की सरकार में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 07, 2019
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने जगन मोहन रेड्डी सरकार में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे।

    पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख ने कहा कि कैबिनेट में पांच उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें से एक-एक उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से होगा।

    मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने शुक्रवार को नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई थी।

    बता दें, जगन रेड्डी ने 30 मई को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

    शपथ समारोह

    शनिवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

    जगन मोहन रेड्डी शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन सुबह 11:49 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

    इस समारोह में 5,000 से ज्यादा मेहमान भाग लेंगे। जगन रेड्डी ने मंगलवार को विशाखापत्तनम में स्वामी स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती से मुलाकात के बाद समारोह का शुभ मुहूर्त तय किया गया है।

    इससे पहले सरस्वती की सलाह पर ही जगन रेड्डी ने 30 मई को विजयवाड़ा में 12:23 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    ट्विटर पोस्ट

    जगन सरकार में होंगे सबसे ज्यादा उप मुख्यमंत्री

    YSRCP MLA Mohammed Mustafa Shaik: There will be 5 Deputy Chief Ministers in Andhra Pradesh cabinet. The Deputy CMs will be one each from Scheduled Caste, Scheduled Tribe, Backward Castes, Minority and Kapu community pic.twitter.com/sseMzcLbyi

    — ANI (@ANI) June 7, 2019

    उप मुख्यमंत्री

    संविधान में नहीं है उप मुख्यमंत्री का पद

    कई राज्य सरकारों में उप मुख्यमंत्री है। उदाहरण के तौर पर केशुभाई पटेल गुजरात के उप मुख्यमंत्री हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में दो उप मुख्यमंत्री हैं।

    खास बात यह है कि संविधान में इस पद का जिक्र ही नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देवीलाल द्वारा उप प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह सिलसिला शुरू हुआ था। बता दें, वीपी सिंह सरकार में देवीलाल ने उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

    विधानसभा चुनाव

    जगन रेड्डी ने दोहराया इतिहास

    जगन रेड्डी ने विधानसभा चुनावों में चंद्रबाबू नायडू को हराने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। उन्होंने चुनावों से पहले राज्यभर में लगभग 3,640 किलोमीटर की पदयात्रा की थी।

    जगन रेड्डी के पिता राजशेखर रेड्डी ने भी 2003 में राज्यभर में पदयात्राएं की थी। उन्होंने इसके बाद हुए चुनाव में चंद्रबाबू नायडू को ही हराया था। जगन रेड्डी ने एक बार यह इतिहास दोहराया है।

    इन चुनावों में जगन की पार्टी को 175 में से 151 सीटें मिली हैं।

    शपथ समारोह

    इन नेताओं ने लिया शपथ समारोह में हिस्सा

    जगन के शपथ ग्रहण समारोह में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने वाले नवीन पटनायक, DMK प्रमुख एमके स्टालिन और पुदुच्चेरी के मंत्री कृष्णा राव भी मौजूद रहे।

    चुनाव में हार का मुंह देखने वाले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को भी इस समारोह का न्योता भेजा गया था, लेकिन उन्होंने खुद को आने की बजाय पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को जगन के निवास पर भेजा।

    जानकारी

    जीत के बाद मोदी और शाह से मिलने आए थे जगन

    विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद जगन रेड्डी ने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। मोदी से मिलने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    जगन रेड्डी
    चंद्रबाबू नायडू

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    आंध्र प्रदेश

    पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चाहत में युवक ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई भारत की खबरें
    तेलुगू देशम पार्टी के सांसद भगवान शिव बनकर पहुंचे संसद, जानें क्या है पूरा मामला संसद
    आंध्र प्रदेशः चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव, बेरोजगार युवाओं को देगी कारें आंध्र प्रदेश सरकार
    विज्ञान कांग्रेस में आंध्र यूनिवर्सिटी के VC बोले- कौरव थे टेस्ट ट्यूब बेबी पंजाब

    जगन रेड्डी

    जगन रेड्डी ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता रहे मौजूद आंध्र प्रदेश

    चंद्रबाबू नायडू

    चंद्रबाबू नायडू से छह गुना ज्यादा अमीर है उनका 3 साल का पोता, जानिये कुल संपत्ति इंदिरा नूयी
    आंध्रप्रदेश सरकार की नई योजना, 93 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन और 10-10 हजार रुपये आंध्र प्रदेश
    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में भूख हड़ताल पर मुख्यमंत्री नायडू आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025