ओडिशा में IMD का रेड अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा
देश
ओडिशा के लिए यह अहम खबर है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश हुई है। इसके बाद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ इलाकों में तो इतनी बारिश हुई कि सब पानी-पानी हो गया। शनिवार को बालासोर के राजघाट में 156.2 मिलीमीटर और मयूरभंज के कुसुमी में 133 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
आने वाले दो दिनों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। इस वजह से भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और कटक समेत 10 अन्य जिलों में अब ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 31 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।