कॉकरोच, गंदगी और जाले; UPFSA ने जेप्टो समेत 4 के लाइसेंस निलंबित किए
देश
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (UPFSA) ने गाजियाबाद में जेप्टो के एक वेयरहाउस समेत 4 कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान वहां कॉकरोच, गंदगी और जाले मिलने के बाद की गई है।
UPSFA ने यह कदम अपने 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत उठाया है। इस अभियान का मकसद ऑनलाइन खाना पहुंचाने वाले ठिकानों को असल में सुरक्षित और साफ-सुथरा रखना है।
राज्यभर में 149 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
UPFSA ने पूरे प्रदेश में कुल 149 जगहों की जांच पड़ताल की। इस दौरान विभाग ने खाने के 21 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है। कानपुर में रिलायंस मार्ट, मेट्रो और जेप्टो जैसे बड़े नामी स्टोर में भी गड़बड़ स्टोरेज और लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं मिली हैं।
आगरा में तो रिलायंस के एक स्टोर से सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर मखाने के 273 पैकेट जब्त किए गए।