ग्रेटर कैलाश में SUV का कहर, 71 वर्षीय महिला की मौत
देश
दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक 71 साल की महिला की जान चली गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास एक SUV ने पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर इस दंपत्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
चालक गिरफ्तार, घायल पति की हालत में सुधार
मृतक महिला के पति कुलभूषण (65) की हालत अब खतरे से बाहर हैं। वे पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वहीं, SUV चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।