राष्ट्रगान की तरह वन्दे मातरम पर भी नहीं होगी अनिवार्यता? सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
देश
सुप्रीम कोर्ट अब इस बात की पड़ताल करेगा कि क्या वाकई वन्दे मातरम न गाने पर किसी को सजा दी जा सकती है। यह मामला एक याचिका के बाद सामने आया है, जिसमें राष्ट्रीय गीत के छंदों को दो से बढ़ाकर छह करने और इसे न गाने पर सजा के प्रावधान को चुनौती दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत ने पहले के एक फेसले का हवाला देते हुए कहा कि किसी को राष्ट्रगान गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यही तर्क वन्दे मातरम के मामले में भी लागू होगा।
सरकार का कहना है कि वन्दे मातरम सम्मान का हकदार है
सरकार इस याचिका से सहमत नहीं है। उसका तर्क है कि भारत की आजादी की लड़ाई में वन्दे मातरम का बहुत अहम योगदान रहा है, इसलिए इसका सम्मान होना बेहद जरूरी है। अब इसका नतीजा कुछ भी हो, यह फेसला राष्ट्रीय गीत को लेकर चल रही बहस को एक नया मोड़ दे सकता है।