NEET-UG आक्रोश: सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, कहा- युवाओं से बात करो, बल प्रयोग से बिगड़ेंगे हालात
देश
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि युवाओं से बातचीत की जानी चाहिए और बल प्रयोग से बचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आक्रामकता दिखाई गई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। CJI ने पुलिस को भी शांत रहने को कहा, ताकि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप न ले लें।
कोर्ट ने मनीष कुमार सोलंकी की याचिका सुनी
कोर्ट में सेवानितृत्त वायुसेना अधिकारी मनीष कुमार सोलंकी की याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने 20 जुलाई के दिल्ली प्रदर्शनों के दौरान सरकार के रवैये की आलोचना की थी। उनके वकील ने अशांति से जुड़े एक गैर-पंजीकृत समूह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। CJI ने अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की और आगे भी शांति बनाए रखने पर जोर दिया।